Wednesday, October 28, 2009

मामूली आविष्कार जिन से (मेरी) दुनिया बदल गयी

काफ़ी समय हुआ... सोचता हूँ कुछ चीजों के आविष्कार और उपयोग सुझाने वाले लोगों का 'शुक्रिया' अदा करना चाहिए... ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो आपने, मैंने, हम सबने कभी कभी उपयोग की होंगी ... पर कभी, चंद सेकंड्स रुक करा सोचा नही की हम ये स्वीकार करें की ये चीज़ें ना होती तो जीवन वाकई दूभर होताबहुत सोचा... इस लिस्ट में क्या शामिल करुँ क्या नहीं... जो मुझे ज़्यादा उपयोगी लगा, जोड़ दिया है... आप अपनी चीजें नीचे टिप्पणियों (कमेंट्स) में जोड़ सकते हैं :

एलास्टिक : बहुत सारी चीजों में इसका उपयोग हुआ है और होता रहेगा पर मैंने महसूस किया है अगर अधोवस्त्रों और पायजामों में इसका उपयोग नहीं होता तो बहुत सारे लोगों को अधिकतर कार्य शायद एक ही हाथ से करना पड़तेएलास्टिक आपको एक अलग प्रकार का आत्मविश्वास देती है की विपरीत परिस्तिथियों में भी वस्त्र अपने स्थान पर बने रहेंगेये विश्वास, दिन हो या रात, आपको एक विशेष प्रकार की निश्चिंतता देता है.

२ जीभी : दाद देना पड़ेगी उसके दिमाग की जिसने सोचा की जीभ को सुविधाजनक रूप से साफ़ करने के लिए भी कोई ऐसा यन्त्र हो सकता है. सोचिये शरीर के एक ऐसे अंग को आप दोनों हाथ बाहर रखे ही भी आसानी से साफ़ कर सकते हैं जो पूर्णतया मुंह के अन्दर ही रहता है. 


३ आइसक्रीम कोन : आइसक्रीम अपने आप में दूध और क्रीम को खाने का एक बहुत स्वादिष्ट और सुविधाजनक तरीका है. पर एक बार पिघलने पर इसको संभालना दूभर हो जाता है. यह हमेशा संभव भी नहीं होता की आप किसी बर्तन में रख कर इसे खाएं. कोन से बेहतर आइसक्रीम  खाने का उपाय शायद ही दूसरा कोई हो. इस तरह ना सिर्फ आप अपनी सुविधा से इसे किसी भी स्थान पर ले जा कर खा सकते हैं बल्कि खाने पश्चात बर्तन लौटाने या फेंकने का सरदर्द भी नहीं रहता.


४ हथोड़ी : एक लोहे की पतली तार-नुमा वस्तु को किसी अपेक्षाकृत नरम वस्तु के अन्दर पहुंचाने के लिए हथोड़ी से सुविधाजनक और सस्ता शायद कोई औजार नहीं है. चूँकि हम लगभग सभी इस औजार का उपयोग होश सँभालने के दिनों से ही कर रहे हैं इसलिए अब ये सोचना और स्वीकार करना नामुमकिन सा लगता है की इसके बिना भी कभी काम होता होगा. दाद देना पड़ेगी उसके दिमाग जिसने सोचा की ऐसा भी कोई औजार हो सकता है जिसका सिर अगर उसके लक्ष्य के सिर से बड़ा और वज़नी तो वो अपने लक्ष्य को आसानी से आगे धकेल सकता है. 

५ टी.वी. का रिमोट कंट्रोल : एक वो भो ज़माना था जब इंसान (कम से कम भारत में) सोचता भी नहीं था की टीवी देखने के लिए भी आपको विकल्प मिलेंगे. १९८०-८५ के आसपास जब टीवी पर सिर्द दूरदर्शन आता था तोह कम से कम मैं तो नहीं ही सोचता था की कभी ऐसा दिन भी होगा जब दूरदर्शन के अलावा भी कुछ देखूँगा... सच कहूं तो इस दिशा में इंसान सोचता भी शायद नहीं था... पर आज का दिन है..१००...२००.. २५०.. चैनल की संख्या लगभग अनियंत्रित होती जा रही है... जहां एक चैनल पर न्यूज़, फिल्म, नाटक... खेल, रंगोली, कृषि-दर्शन से ले कर पता नहीं क्या क्या आता था, अब इन सभी एक एक चीज़ों के लिए कई कई चैनल हैं. ज़रा सोचिये, अगर इस दशा में आपके पास रिमोट ना हो तो चैनल न. १२ से १८२ तक पहुँचने में आपकी नानी को भी नानी याद आ जायेगी. इस खोज ने हालाँकि एक नए युद्ध को ज़रूर जन्म दे दिया है - रिमोट के लिए घर में युद्ध. मेरे और भाई की आपस की लडाई में मैं अपने लिया नया रिमोट ले आया... जिसके साथ एक टीवी फ्री था!  



... ऐसे अनेकों-अनेक उदहारण हमारे चारों तरफ बिखरे पड़े हैं... हजारों-लाखों चीज़ें हमारी ज़िन्दगियों को रोज़ प्रभावित करती हैं.. ये चंद चीज़ें मुझे याद आयीं ... आप अपने पसंदीदा उदहारण नीचे 'Comments' में शामिल कर सकते हैं... 

Monday, October 12, 2009

सबसे बड़ा सुख

परिस्थितियों के मुताबिक हम अक्सर विभिन्न चीजों की व्याख्या अलग अलग तरह से करते रहते हैं. ... एक सन्डे की दोपहर, नए नए ख़रीदे बीन-बैग पर कुछ आढा-टेढा सा लेटने की कोशिश करता हुआ मैं सोच रहा था 'साला, इस से बड़ा सुख कोई नहीं'... एक दोपहर में खाना खा कर, ऑफिस-घर के काम-काज से बेपरवाह, बेतरतीब से पड़े हुए एक पसंदीदा मैगजीन पढ़ना... वाकई में बड़ा सुख है.... पर सुख वास्तव में आपेक्षिक (relative) है ... किसी विशेष समय पर आपको कोई बहुत बडी चीज़ भी वो सुख नही दे पाती जो एक बहुत मामूली सी चीज़ दे देती है. फिर सुख प्रदान करने वाली चीज़ों की लागत का ध्यान रखना भी ज़रूरी है.... अब सुख की खातिर हर आम आदमी तो अपनी पत्नी या प्रेमिका को एक एयरबस A-३२० तो गिफ्ट नहीं कर सकता ना?... बहुत सारे मुझ जैसे आम आदमी तो पत्नी की मांग पर हीरों-का-हार या विदेशों में छुट्टियां देने में भी अक्सर सक्षम नहीं हो पाते हैं.

इस तरह सुख की परिभाषा में दोनों मापदंडों का अनुपात आवश्यक है - सुखानुभूति और उस पर आने वाली लागत. संभवतः कुछ भद्रपुरुष इस बात पर भी सहमत होंगे कि आपकी सुखानुभूति और उसे प्राप्त करने का माध्यम दूसरों के आराम और दिनचर्या में बाधक नहीं होना चाहिए... वरना कुछ स्वघोषित गायक और संगीतकार रियाज़ के नाम पर दूसरों का जीना हराम कर देंगे. वहीँ कुछ मनचले युवा रोज़ सड़क पर कई लोगों को कुचलेंगे... अपना वाहन-चालन का रस लेते हुए. आज भी कई लोग इस में ही बहुत सुख ले लेते हैं कि उन्होंने फलां किले के खंडहरों पर कहीं कोने में चॉक से 'दिल' का निशान बना कर गोद दिया है "Moolchand luvs Sunita"... बहुत से मजनू स्कूलों- कॉलेजों के टॉयलेट में "रूपा तू मेरी है - श्रीकांत" या फिर "प्रेमलता-मेरे दिल की रानी, I love you Premlata" जैसी घोषणाएं करके अजीब सुख महसूस करते हैं... ये हालाँकि समझ से अब तक परे है की रूपा 'बोयज़ टॉयलेट' आकर श्रीकांत की प्रेम-विज्ञप्ति कैसे पढ़ पायेगी या फिर प्रेमलता किसके दिल की रानी है.... और अगर है भी तो ये सन्देश प्रेमलता तक पहुंचेगा कैसे?

खैर, सुख की ना ख़त्म होने वाली मेरी अपनी खोज में मैंने कई विकल्प तलाशे. एक या दूसरे मापदंड पर एक के बाद एक रद्द होते विकल्पों के बीच मैं सोचने पर मजबूर हो गया की ऐसी क्या चीज़ है जो मुझे ( और अन्य सभी को भी ) उसकी लागत के अनुपात में अधिकतम सुख की अनुभूति देती है... बहुत दिमाग दौड़ाया... काफी देर सिर खुजाता रहा पर किसी चीज़ पर बात जमती नहीं दिख रही थी... आखिर सिर खुजाते-खुजाते अहसास हुआ की शायद 'यही' वो चीज़ है जिसके लिए मैं दर-दर भटक रहा था... सहसा अहसास हुआ की मेरी शर्तों को कोई सुख अगर सबसे अधिक योग्यता से पूरा करता है तो शायद 'यही' वो 'सुख' है..

..... अ...आ...sss..ह..हा..हा... ज़रा सोचिये क्या इस से बड़ा कोई सुख है जब आप की पीठ में जोर से खुजली हो रही है और आप किसी तरह अपने हाथ को लगभग तोड़-मरोड़ के अपनी पीठ के उस क्षेत्र तक पंहुचा लेते हैं जो आपने आज तक सीधा अपनी आँखों से देखा तक नहीं है.. फिर धीरे-धीरे रफ़्तार पकड़ते हुए आप अपनी उँगलियों को एक ताल में चलाते हैं और आँखें बंद कर ये सोचना भी नहीं चाहते की ये उंगलियाँ कब रुकेंगी... सचमुच इस से बड़ा सुख शायद और कोई नहीं... या फिर, पसीने से उत्पन्न खुजली जो आपके अधो-वस्त्रों के किनारों पर मचल रही हो... पर अपनी महिला सह-कर्मी या सह-पाठी की नज़रों के सामने होने से आप अपने हाथ वहाँ तक बढा भी नहीं पा रहे हैं... फिर, भगवान् आखिर आप की सुन लेता है... और अचानक ही वो अपने कंप्युटर स्क्रीन पर ध्यान गडा देती है ... फिर, मौके का फायदा उठाते हुए, भगवान् का शुक्रिया अदा करते हुए... आप उन दो-चार मिनटों में ही जैसे एक सदी से उठ रही खुजली को मिटा लेना चाहते हैं... सोचिये और बताइए.. इस लागत में इस से ज्यादा सुख की अनुभूति आपको कहीं मिल सकती है... ये बात दीगर है की 'खुजली' की अगली अवस्थाएँ, दाद और खाज, खुजाने की पूरी प्रक्रिया में से 'सुख' का अंश लगभग गायब कर देती... इसीलिए, मेरी निजी गुजारिश मान कर, जब मौका मिले, खूब खुजाएँ...इस विषय पर अब तक के सबसे प्रचलित विज्ञापन को थोड़ा मरोड़ते हुए - खुजली करने वाले, बी-टेक्स लगाने से पहले, जी भर खुजा ले...

Tuesday, September 22, 2009

Bhagwaan Retire Ho Gaya

Characters :
1. Me = Me  2. Doctor = Dr Prakash Gaikwad 3. Nurse 1= Sister Nancy Nair  
4. Nurse 2 = Sister Suby Verghese 5. Maid = Mausi 6. Resident Doctor = Dr Rane
7. Guard = Security (Rathoreji) 8. Ward Boys = Bhiku, Misraa
9. Lift Man 1 = Gajanan Shirke aka Shirke 10. Bhagwaan = God, Lift Man 2

During my recent annual pilgrimage to the Hospital, owing to my Dad’s unwritten pact with the Medical community, I got a chance to spend more time in the Intensive Care Units, ICU (and more so in the lobby outside ICU) in one of the biggest hospitals at Bombay. I have been visiting these ICUs on a regular basis for quite some time now. Having covered these Units of some of the big & small hospitals of Bhopal, Indore and Mumbai, a few things appear common to all. The characters mentioned in the starting are common to almost all the ICUs, except for the persons playing these Characters.

Trying to sleep outside the ICU, in the lobby, amongst the snoring-sounds of other concerned relatives, I started cursing my fate in the middle of the night. This cursing started for the loss of sleep, which I attributed to uncomfortable Bed (a steel Chair), which I further attributed to insufficient provision for relatives & families of patients by the Hospital management, which was further attributed to my Dad’s illness (owing to which I was in the hospital), which in turn was my misfortune… and finally the God was found to be responsible for everything bad happening in my life – due to which I was not able to have a good night’s sleep… I wanted to scream “Bhagwaan mere peechhe kyun pade ho?”… What for am I made to suffer outside an ICU… year after year after year??... a lot of similar questions were thumping on my mind, with my eyes closed… senses awake…

… Suddenly I heard a loud voice… could be heard only by me – loud & clear, as if coming through an earphone… “Why are you cursing me?”… “who’s that?” I retorted?... “Arre… I am the God…your Bhagwaan… have come to meet you”… my senses further shaken-up, I asked – “… is this ICU the only place where I can SEE YOU, may be that’s why it’s called ICU?”… God said… “No, rather this is the place where I see you.”… I opened my eyes to find nobody standing anywhere in the lobby… still, I made myself believe that it was indeed the God I was arguing with… still doubting that, I almost shouted… “if you are seeing me then why the hell am I (and my Dad) suffering so much?... and why can’t I see you still”… God replied, “it’s not you alone who are suffering… look at others in this ICU… and you are seeing me so many times during the day… I ‘call’ you here to see me… and realise and accept ‘I See You’…” I didn’t know how to argue and thought I’ll try and verify whatever God said… had a nice sleep after that, being confident that God is seeing me here and so am I… ‘ICU’ both ways.

Argument of the last night started my search for the God around me, next morning. I found the liftman – Shirke, the very first man next morning. Looking fresh for the morning shift. I tried impressing him with a smile hoping this exchange of smiles will yield some dividends when I’ll try to get into the lift during the day (without a pass). … God’s statement flashed in my mind “I ‘call’ you here to see me… and realise and accept ‘I See You’…”….. suddenly Shirke started looking like God. I thought may be its God who’s taking me, and many like me (who are suffering much more) to our patients, doctors, Canteen, Operation Theatres with a smile (and sometimes without a Pass)… the regard ceased the moment Shirke demanded ‘Saab… aap logon ko without Pass itna oopar neeche le ke jaata… hamara Chai-pani bhi toh socho!’… I disembarked from the lift, with a broader smile, somewhat challenging that of Shirke… sitting outside the ICU, I was wondering, questioning – I still can’t see you. 

I was sitting in the lobby... a voice with a southy accent shrieked - "1064 ke saath kawn hai?"... I murmured, idhar sabke saath Bhagwaan hai... she repeated "... 1064.." and I suddenly realised it was my Dad's bed number and I was with 1064... I rushed to her, reading the Name-Card which read Sister Nancy Nair. She said I have been attending your Dad since last night... "Jao abhi cleaning & sponge ke liye Mausi ko bulao"... I went to the 'Mausi-Room' on 5th Floor and enquired about the Mausi on Duty for assisting Sis Nancy. One middle-aged Mausi accompanied me in the lift,on her own she started murmuring ... "dekho Babu, hum logon ko kya life hai, jitna apun ke ghar-parivaar wale logon ki care nahin karte, tum logon ki karte hain..." ... I thought.."this is it"... dekho Bhagwaan kitne alag-alag roopon mein milta hai... she concluded her murmur with... " Babu per day 50 Rs. ke hisaab se de dena"... "Aage aapki khushi, mangte hum log kisi se nahn hai"... I thought Bhagwaan is checking my belief again and again...

I was quite impressed by sisters Nancy Nair's & Suby Verghese's support and care of all my Dad's requirements & medication. It is an established fact now that almost 85-90 percent of beautiful-working-Mallu women are professional nurses, the not-so-good looking fat girls join Movies! I used to admire their dedication, day & night taking care of injections, ventilator, bio-prep, medicines, tests ... at times I used to think while lying on the floor at midnight... these sisters were more than my Dad's real sisters, while I was trying to sleep at night they used to try to keep awake so that they don't miss out any observations related to my Dad... I thought for a moment "That's how you find God among humans"... then I was handed over a Bill one morning before the Doctor's visit, to pay in Cash... on enquiry Sister Verghese told me that they had to order those medicines from a chemist outside the hospital... the same thing continued for the next 5 days before I intervened by asking for a Doctor's prescription... hope of finding God was waning yet again... I screamed inside... "Bhagwaan tum ho kahaan??"... I was calming myself down when a hoarse voice instructed all the attendants " ... ab shaam saat baje ke pahle koi nahin aana... yahaan hospital mein doctors, nurses sabko dekhtey rahtey hain... ye ICU hai... itni gardi nahin chahiye idhar.."  I tried my best to agree to his declaration... my Dad had also started improving and was feeling much better now on the 7th day... he was actually seeing his God in Dr Prakash Gaikwad, MD. Out of his new found confidence and excitement, he requested Dr Gaikwad in a self-assuring way "... Sir, is baar mera full check-up karwa do... kahin kuchh complication na rah jaaye..." ... instead of assuring a recovering patient, Dr decided to grab the opportunity with both the hands and all the hands of his colleagues from Cardiology, ENT, Medicine, Gastroenterology etc... all the 'Gods' combined, started trying their bests to rescue my Dad from the 'evils'... with a considerable price-tag though... I could do nothing except "Hey Bhagwaan!"... my search continued...  Rathoreji probably read my sufferings & frustration and approached me one night... "Aapko Saify Hospital jaana chahiye tha, udhar wo loag itna nahin loot-te... " understanding his intent, I questioned him ..." kya Rathoreji, aap 8 saal se idhar ho... apne Hospital ke khilaaf bol rahe ho?"... Rathoreji sympathized, "... arre saab abhi ek-do din mein aap ke papa ko ye loag discharge karengey... mere do-teen sau rupaye ke liye main apko mis-guide to nahin karoonga na... toh agle baar idhar nahin aana..."... I understood his intent but was afraid of his anticipation.

Dad finally got discharged after almost 11 days in ICU and two days in a private ward. Shirke was the man who met me most often during this period... he was bound to be most 'hopeful'... after dropping my Dad into the Ambulance, he 'accompanied' me to 'assist' in settling the final dues... frustrated in flashes, I murmured... "har cheez mein saala dikkat hai... Abhi Bhagwaan kahin raha hi nahin...", understanding my angst and not probably my frustration, Shirke replied "Abhi Bhagwan se kya kaam phans raha hai saab aapka... mere saath lift-man tha... tabiyat theek nahin rahti thi... idhar bahut pressure-job hai saab, usko sambhalne ko bilkul nahin hota tha... abhi do saal hua Retirement liya..."... I settled my Bills, Shirke diligently put all the papers in a File and handed it over to me. Without even looking into his eyes I put a crumpled 100 Rs. note in his hand whispering 'Thank You'... Shirke informed me "saab hum loag teen loag hain... teeno shift main" ... Looking straight into his eyes now, I tucked another 100 Rs note into his shirt-pocket and started moving... thinking my meeting with the God was only a dream probably... he & me were yet to come face-to-face... but then there was still some belief that he was seeing me all through these days in & around ICU... hope in my Dad's eyes corroborated my belief to an extent...

I was probably looking for God in humans I came across... I was trying to find him in their dedication, service, assurance, sympathy.... let's accept it-we are not Gods, we only carry a part of him which we exhibit as per our conveniences - we have individually defined 'Nobility'... our greeds have far exceeded our worths... Bhagwaan bhi kab tak sambhalega, achchha hua retire ho gaya! 

Sunday, August 9, 2009

Classifieds

Recently my Chachaji placed two advertisements in the classified columns of a Hindi daily – Dainik Bhaskar. One for selling of his flat at Indore and other for the matrimony of his son. Following are the advertisements placed on the SAME day:

1. A Luxurious flat having area of about 1800 Sq Ft in a posh locality in Indore with all the modern amenities, fully furnished kitchen and semi-furnished rooms is available for outright purchase. Flat is at G-1, Nav Regency, Near BCC House, Manoramaganj, Indore 452001.

Contact : S K Verma, Ph. 098xxxxxx34.

2. Bride wanted for my worthy son 28/182/25K, Visual Affect Artist, working for Films and TV Serials in a reputed company at Mumbai. Sub-caste no bar. No Dowry. Local Offers preferred.

Contact : S K Verma, Ph. 098xxxxxx34.

Here’s a look at the ensuing telephonic discussions that followed.


First Call


Trin-Trinnn…

Chachaji : Hellowwww…..

Caller 1 : Saab… wo advertisement padha… us sambandh mein baat karna chahta tha…

Chachaji : Haanji….kahiye…kaun bol rahe hain…

Caller 1 : …. Saab… B K Nigam bol raha hoon… (cutting short) achcha saab… height wagerah kya hai….

Chachaji : haan saab Normal se thodi kam height hai… kareeb 8 feet hai… par comfortable hai….

Caller 1 : …. Kya saab… 8 feet… kam hai….??

Chachaji : haan saab… par Area zyada hai na… to height itni kam nahin lagti….

Caller 1 : hamari family mein sabki height thodi kam hai… ab dekiye… hamari ladkiyon ki height hi 5’1” hai….

Chachaji : arre… toh aap logon ke liye toh aur achcha hai… bahut comfortable rahega… 8 feet mein aap logon ko koi odd nahin lagega…

Caller 1 : … saab agar dekhna chahein toh??....

Chachaji : …. Haan haan kyon nahin saab…. Aajkal ye G-1 Dashrath (Watchman of the Building) ke havale hai… pichhle paanch saalon se, jabse hum log Bombay shift huey hain…

Caller 1 : … waah saab… aap kaafi dharmik aur adhyatmik type ke aadmi lagte hain… aajkal kaun jeevan aur Dashrath ki baat karta hai!

Chachaji : … haan saab… hamare yahan toh anda bhi nahin khaate…

Caller 1 : … par saab hum toh sab khate hain… betiyon ko bhi non-veg bahut pasand hai…

Chachaji : … toh kya hua saab… ek baar aapko de diya to aap jo chahe banayein-khilayein…

Caller 1 : … waah saab… aap bahut khule vicharon waale lagte hain… waise aap logon ki ummeed kya hai?

Chachaji : … saab zyada to nahin… par 50 Lakh ki ummeed to kar hi rahe hain…

Caller 1 : hmm… saab 50 toh thoda zyada hai… dekhiye koshish karengey… wo to aamne –saamne baithengey toh baat karengey…par achcha lagaa aapse baat kar ke… par saab aapne aisa kyon likha hai… ‘Local Offers Preferred’

Chachaji : …. Arre Nigam saab, waise hamein toh aisa koi rservation nahin hai.. par aap hi logically sochiye, koi Morena se aakar toh Indore mein makaan nahin lega na???

Caller 1 : … achcha kara saab bata diya… hum log bhi Morena se hi hain… par phir bhi baat-cheet kuchh samajh main nahin aayi!!!

Chachaji : … chaliye aap dekhne to aaiye… sab details discuss ho jayengey… (murmuring… ye Nigam ki baat zyada samajh mein nahin aayi!... milengey toh dekhengey… )


Second Call


Trin-Trinnnn…..

Chachaji : Hellowwww…..

Caller 2 : Saab… wo advertisement padha… us sambandh mein baat karna chahta tha…

Chachaji : Haanji….kahiye…kaun bol rahe hain…

Caller 2 : …. Saab… Indore se Sood bol raha hoon… Height, Area wagerah kya hai….

Chachaji : haan saab Normal se thodi zyada height hai… kareeb 6 feet hogi… weight 90 ke aas paas hoga

Caller 2 : …. saab… (murmuring) matlab 90 Sq Mtr…matlab lagbhag 1000 sq ft…. haan samajh gaya… theek hai…

Chachaji : haan saab… par 90 pe height itni zyada nahin lagti…. Proportionate hi lagti hai…

Caller 2 : … par saab height 6 feet thodi kam lagti hai… aajkal 8 feet tak toh acceptable ho gaya hai ….

Chachaji : arre… kya baat kar rahe hain saab… aajkal achche achche model, cricketers sab 6 feet ke aas paas hain…. 6 feet koi odd thodi lagta hai…

Caller 2 : … saab agar dekhna chahein toh??....

Chachaji : …. Haan haan kyon nahin saab…. Waise agle Saturday hum log Indore aa rahe hain… nahin toh aap log hamare ghar Bombay aa jaiye…. Ghar ka bhi idea ho jayega

Caller 2 : … saab… yahin Indore mein mil lenge… ab wahan Mumbai kaun aayega … aap logon ko bhi baar baar pareshani

Chachaji : … arre saab… kaisi pareshani… relation ho jayega toh kaisi pareshani

Caller 2 : … waah Verma saab… aap bahut khule vicharon waale lagte hain… waise aap logon ki ummeed kya hai?

Chachaji : … saab kya ummeed karengey… bas function badhiya kar dijiye… baki koi demand nahin hai… jo aap kar denge theek hai…

Caller 2 : hmm… saab itni badi deal hogi to function th badhiya ho hi jayega… aajkal aise log bache hi kitne hain… bahut achcha lagaa aapse baat kar ke…

Chachaji : …. Achcha Sood saab…. Aapki bitiya kya karti hai…

Caller 2 : … arre nahin nahin Verma saab… bitiya ki toh shaadi ho gayi do saal pahle,Canada mein hai… makaan mujhe apne liye hi lena hai!!!..

Chachaji hangs-up the phone!!!

Tuesday, June 9, 2009

In my Next Birth - Batata Vada

Recently, while going thru my facebook account, I hit on a quiz - 'What would you be in your next birth?'... not been able to get the sense of this whole quiz... I quizzed myself - What am I in my this birth... to be frank, I have been struggling for an answer all these years, this question though is still unanswered... I didn't give a damn to the quiz... sometimes, the things you try to avoid, kind of roam more all over the mind... a whole variety of thoughts started coimng to my idle mind... what if...?, what if I become.....?

After a lot of 'what ifs?'... my idle mind sparked - why only for next birth... why not for next-to-next... and further next etc! As Dr. Amartya Sen has titled one of his works 'The Argumentative Indian'... my mind argued, instead of 'What would you be?' can't it be 'What you want to be in your next birth?'... In any case, both the options cannot be verified. Then why not 'select' your next birth instead of carrying what's been 'imposed'... like I wanted to be Sir Edmund Hillary in my present birth or may be Sir Richard Branson or may be Mickey Mouse or may be a Jackfruit etc etc... but God made me what I am!... may be I didn't put in my request in advance...

... being undecided on what I want to be in my next birth... I started thinking about next birth...and then next... further next... to accommodate all the options. I zeroed-in on a few things that have fascinated me all along, by virtue of their looks, utility and various other features... being a decent cook myself, 'Food' was the first category that flashed in my mind... and... I almost screamed - Wowww!... I wanna be a Batata-Vada!!!

I just loved the thought... In a Vada-paav, how I would lie encushioned in a split fresh paav...wowww!... Some gorgeous girls taking large bites out of me and requesting the chaat-wala "भैय्या इस पर ज़रा हरी चटनी डालना"... I am simply thrilled imagining the freshly ground mint/ dhaniya flavoured 'hari chatni' flowing all over me... Can it get more cool??. How the top executives will stop mid-way to their homes for a bite..."चल यार, एक एक Vada-Paav मार के चलते हैं"... even their bosses don't get such a preferential treatment. I am ecstatic, just imagining how I'll be a part of get-togethers, friends' reunions or even small parties... people trying to snatch- grab-hold-bite me .... suddenly realising (and murmuring)... ऊपर से ठंडा लग रहा था ... पर अन्दर से आलू साला बहुत गरम है .... what a feeling it is to get noticed even in such parties & get togethers - what more can you ask for?

Like IMG, Globosport, Nimbus, Percept D'Mark, PMG etc vie for Sachin Tendulkar, Sania Mirza... how all the famous brands will vie for a share of mine - be it Jumbo King, Goli, the local 'Ganesh cha Vada-paav' or a politically motivated 'Shiv Vada-Paav (launched by Shiv Sena to counter north Indian chaat-waalas)'. Finding life-long friendships in 'लसून ठेचा (A very hot dry Garlic-Red Chilli-Lime mixture)' is already giving me goosebumps!!!... I am already feeling honored, how people won't mind taking me home to their wives... लाजवंती, ... छज्जू हलवाई के यहाँ गरम गरम निकल रहे थे ... मैं चार पैक करवा लाया ...

... I firmly believe, being a Batata-Vada is not an ordinary deal, it lets you - grab a lot of attention, be relished by others, being tasteful, find life-long friends and bring a lot of joy to every life you touch. What more can you ask for in a life-time?

... Given a chance, I would love to be a Batata-Vada in my next birth... is there anybody now who wouldn't??